{"_id":"65ad8e293da2485d6a0e7224","slug":"chaiti-mushari-defeated-bettiah-by-four-to-one-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11403-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चैती मुसहरी ने बेतिया को चार-एक से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चैती मुसहरी ने बेतिया को चार-एक से हराया
Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को बेतिया को चार-एक से हराकर मेजबान चैती मुसहरी की टीम अगले दौर में पहुंच गई। आयोजन समिति के लोगों ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
मैच के मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश वर्मा और डॉ. पल्लवी वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हाफ के खेल में चैती मुसहरी ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए कुछ-कुछ देर के अंतराल में तीन गोल मारकर बढ़त बना लिया। दूसरे हाफ में बेतिया मोतिहारी की टीम ने एक गोल मारकर मैच में वापसी करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद चैती मुसहरी की टीम ने एक मारकर मैच को चार-एक से जीत हासिल कर लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान ओमप्रकाश प्रसाद, बैजनाथ शाह, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।