{"_id":"69655a29b800631faf07fe54","slug":"chaiti-musahari-defeated-kothilwa-by-30-runs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152621-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चैती मुसहरी ने कोठीलवा को 30 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चैती मुसहरी ने कोठीलवा को 30 रनों से हराया
Tue, 13 Jan 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चैती मुसहरी गांव स्थित स्टेडियम में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मुकाबला मेजबान चैती मुसहरी और नेता इलेवन कोठीलवा के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को आखिरी ओवर तक सांसें थामे रखने वाला खेल देखने को मिला।
टॉस जीतकर नेता इलेवन कोठीलवा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चैती मुसहरी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी चैती मुसहरी की टीम ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेता इलेवन कोठीलवा की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन चैती मुसहरी के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर मैच को अपने नियंत्रण में रखा। पूरी टीम 12 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह चैती मुसहरी ने यह मुकाबला 30 रनों से जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
मैच के मुख्य अतिथि बबुईया हरपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्रा रहे। उनके साथ अनुरुद्ध प्रजापति, अजय चौहान, लाल बाबू पांडेय, बैजनाथ शाह, राजेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।