फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chairman of the municipal financial

नगरपालिका अध्यक्ष की वित्तीय पॉवर सीज

Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chairman of the municipal financial
नोटिस के बाद भी नगर निगम की जमीन पर कब्जा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नगरपालिका परिषद पडरौना के बोर्ड की गोपनीय बैठक में अधिशासी अधिकारी को उनके पद से संबंधित कार्यों से पदच्युत किए जाने के निर्णय को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने बोर्ड के इस निर्णय को उनके अधिकार क्षेत्र से परे बताया है। शासन के निर्देश पर डीएम ने इसे गंभीर अनियमितता की श्रेणी में बताते हुए नगरपालिका परिषद पडरौना के सभी खातों के संचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। केवल कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन भत्ता का भुगतान करने की छूट दी गई है। डीएम ने चेयरमैन सहित सभी सभासदों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ईओ ने कार्यभार संभालने के बाद से ही नगरपालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं और संचालित योजनाओं के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी, इससे कुछ लोग खफा थे। 30 जुलाई को नगरपालिका परिषद पडरौना के बोर्ड की बैठक अचानक बुला ली गई। कहा जा रहा है कि इस गोपनीय बैठक में कई सभासदों के सुर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ थे। बोर्ड की बैठक में ईओ पर वैधानिक मान्यताओं को दरकिनार कर मनमानी करने, सभासदों से अमर्यादित आचरण, नगरपालिका की जन शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने, नागरिकों को पालिका के कार्यों में परेशान करने, पालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अपने उत्तरदायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने और सप्ताह में तीन-चार दिन बिना लिखित सूचना के घर चले जाने सहित कई आरोप लगाए गए। उसके बाद बैठक में उपस्थित सभासदों से विचार विमर्श करने के बाद चेयरमैन ने ईओ अखिलेश त्रिपाठी को उनके पद से संबंधित कार्यों से पदच्युत कर दिया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का हवाला देते हुए नगरपालिका अकेंद्रीयत सेवा संवर्ग के वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार को ईओ से संबंधित कार्यों को संपादित करने के लिए अधिकृत कर दिया गया। 
विज्ञापन

ईओ अखिलेश त्रिपाठी की तरफ से नगरपालिका परिषद से संबंधित संपूर्ण प्रकरण से शासन को अवगत कराया गया। नगरपालिका बोर्ड की इस कार्रवाई को शासन ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर करना बताया और डीएम को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद के कार्यालय में पहुंचे ईओ के कमरे का ताला भी नहीं खुला। उन्होंने बताया कि काफी देर तक इंतजार के बाद डीएम से मिलकर इसकी पुन: शिकायत की।
इनसेट
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों की तरफ से विशेष संकल्प से प्रस्ताव करने के बाद ईओ को उनकी जिम्मेदारी से पदच्युत किया गया। ईओ पर सभासदों ने कई आरोप लगाए थे। डीएम की तरफ से मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब निर्धारित समयावधि में भेज दिया जाएगा।
शिवकुमारी देवी-अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पडरौना।
इनसेट 
बसपा की राजनीति में सक्रिय रही नपा अध्यक्ष का परिवार
नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी पूर्व में बसपा की राजनीति में सक्रिय थीं। 2012 के विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र मनीष जायसवाल तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। साल भर पूर्व बसपा से इनका नाता टूट चुका है। लेकिन राजनीतिक सक्रियता खत्म नहीं हुई है। ज्ञात हुआ है कि मनीष एक राष्ट्रीय पार्टी से टिकट के दावेदार हैं।

इनसेट
 नगरपालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही अध्यक्ष और सभासदों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया है।
शम्भु कुमार डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed