फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chain snatching

वृद्ध महिला से सोने की चेन झपट ले गए उचक्के

Sat, 31 Aug 2019 06:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
chain snatching
वृद्ध महिला से सोने की चेन झपट ले गए उचक्के
विज्ञापन

सुबह टहलने निकली थी महिला, बाइकसवार उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम
हाटा। शनिवार की सुबह टहलने निकली वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाइकसवार उचक्के फरार हो गए। घटना के बाद महिला बदहवास होकर गिर गई।
हाटा नगर के वार्ड नंबर-19 आजाद नगर के रहने वाले कुईर तिवारी की पत्नी साठ वर्षीय जांती देवी मेन रोड पर टहल रही थीं। वह अपने घर और राम जानकी मंदिर के बीच में पहुंची थीं, उसी समय सफेद रंग की बाइक पर सवार दो उचक्के आए और चलती बाइक पर से ही जांती देवी के गले की सोने का चेन झपट कर तेजी गति से भाग गए। वह अभी कुछ समझ पातीं, तब तक उचक्के उनकी आंखों से ओझल हो गए। महिला ने जब शोर मचाया तो वहां लोग पहुंचे, तो महिला ने अपनी आप बीती सुनाई। उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस को तहरीर भी दी। मुख्य बाजार में हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। पुलिस तहरीर की प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed