फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chaff miner broke during repair, ten people including JE fell into water

Kushinagar News: मरम्मत के दौरान चाफ माइनर टूटी, जेई समेत दस लोग पानी में गिरे

Tue, 02 Jul 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Chaff miner broke during repair, ten people including JE fell into water
दुदही। बतरौली धुरखड़वा गांव के सामने सोमवार को भोर में पानी के दबाव से बतरौली धुरखड़वा गांव के सामने चाफ माइनर टूट गई। इससे 50 एकड़ से अधिक किसानों के गन्ना और धान की फसल डूब गई। लोगोंं के घरों में पानी घुस गया। सूचना पर जेई पहुंचे और माइनर में मिट्टी भरवाने लगे। इसी बीच अड़ार टूटने से जेई समेत गांव के दस लोग पानी में गिए गए। इससे अफरातफरी मच गई। गांव वालों की मदद से लोगोंं को निकाला गया। खबर मिलते ही एक्सईएन और विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। देर शाम तक जेसीबी और मजदूरोंं की मदद से टूटे बंधे को ठीक कराने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दुदही इलाके से चाफ माइनर गुजरी है। सोमवार को सुबह करीब 4 बजे बतरौली धुरखड़वा गांव के सामने करीब 6 मीटर चौड़ाई में माइनर टूट गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि खेतों में पानी भरने के बाद गांव में पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने इसकी सूचना एक्सईएन और जेई को दी और गांव वाले माइनर को बंद करने में जुट गए। दोपहर में जेई अमरेंद्र कुछ कर्मचारियों के साथ पहुंचे और टूटे हुए माइनर को बंद कराने के लिए मिट्टी भरवाने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान माइनर के बंधे पर जेई और गांव वाले खड़े थे। अचानक अड़ार टूटने से जेई अमरेंद्र बरनवाल और गांव के नौ लोग पानी में गिर गए। संयोग ठीक था कि जहां अड़ार टूटा वहां पानी कम था। गांव के युवकों ने सभी को पानी से बाहर निकाला। इसकी जानकारी होने पर एक्सईएन भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर की रेगुलेटर का फाटक बंद कराने के बाद टूटे हुए माइनर को ठीक करने के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जेसीबी और मजदूरों की मदद से टूटे हुए माइनर को ठीक करने का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई के लिए खेतों में डाले गए धान का बेहन बह गया। गन्ने की फसल भी डूब गई हैं। इससे किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। किसानों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घरों में पानी भरने के कारण लोग परेशान हो गए हैं। तीन मार्च 2023 को भी इस नहर की पटरी दूसरी तरफ टूट गई थी और फसल को नुकसान हुआ था। जिला पंचायत सदस्य गणेश पांडेय, आलमीन अंसारी, जैनुल नेशा, उपेंद्र कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, इंद्राशन, जाकिर, इसत्याक, मिट्ठू ने विभाग से किसानों काे मुआवजा देने की मांग की। एक्सईएन रामायण पांडेय ने बताया कि शाम तक माइनर के टूटे हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है। माइनर कैसे टूटा इसकी जांच की जाएगी और विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed