फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Chaap tilak sab chhini re mose naina milai ke'...

‘छाप तिलक सब छिनी रे मोसे नैना मिलाई के’...

Sat, 19 Nov 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
'Chaap tilak sab chhini re mose naina milai ke'...
कुशीनगर महोत्सव में कुशीनगर गौरव सम्मान से सम्मानित होते दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा। - फोटो : KUSHINAGAR
‘छाप तिलक सब छिनी रे मोसे नैना मिलाई के’...
विज्ञापन

- कुशीनगर महोत्सव में मची गीत-संगीत की धूम, देर रात झूमे दर्शक
- विशिष्टजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित
पडरौना। उदित नारायण डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार देर रात कुशीनगर महोत्सव के तहत गीत- संगीत की धूम मच गई। आयोजन के तेरहवें दिन कलाकारों ने भजन, देवी गीत, पारंपरिक गीत, कृष्णलीला, ब्रज की रासलीला और फूलों की होली सहित कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक अभिषेक के ‘छाप तिलक सब छिनी रे मोसे नैना मिलाई के’... गीत से हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि रतनपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि भदंत महेंद्र और नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी लव वर्मा को ‘कुशीनगर गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि रतनपाल सिंह ने कहा कि जिन कलाकारों को फिल्म, टीवी, यू-ट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए देखा-सुना जाता है। उन कलाकारों को मंच पर बुलाकर कुशीनगर महोत्सव समिति युवाओं को सीखने का अवसर दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। नगर पालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने महोत्सव की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

लोक कलाकार पडरौना की अनामिका गुप्ता ने ‘आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया’..., श्वेता सिंह ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’... सुनाकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इसके बाद राधेश्याम त्यागी ने ‘हरि के भजन ना कइला, घर के ना घाट के भइल’... सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुनील मिश्रा ने शिव पर आधारित भजन सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। इसके बाद रागिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनकी टीम ने कृष्ण लीला की प्रस्तुति कर ब्रज जैसा माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन विनय राय ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन संयुक्त रूप से प्रभुनाथ राय दाढ़ी व राधेश्याम त्यागी ने किया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल, दिनेश तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, राज कुमार गिरी और अमित शाही आदि उपस्थित थे।

रितेश, स्नेह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ऋतु के साथ अर्चना का कमाल
महोत्सव के 13वें दिन गायक, अभिनेता रितेश पांडेय, अभिनेत्री स्नेह उपाध्याय, ऋतु सिंह व अर्चना तिवारी मौजूद रहीं। रितेश पांडेय ने भजन ‘माई तू जब माने लगलू, त सब केहू माने लागल’... के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘सबसे निक बाटे सइयां किसानी....ख़ुशी बाटे रउआ गउवे में बानी’ भाव गीत सुनाकर गांव की महिलाओं को भावविभोर किया। ‘जा ए चंदा ले आवा खबरिया’... सुनाया। रितेश के गीतों पर अभिनेत्री ऋतु ठुमके लगाती रहीं। ‘हेलो कौन, हम बोल रहे’...पर गीत को रितेश व स्नेह ने इस मंच से गाकर सुनाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा। स्नेह उपाध्याय ने अपने गीत ‘अयि गिरिनन्दिनि नन्दितमेदिनि विॎविनोदिनि नन्दिनुते गिरिवरविन्ध्यशिरोऽधिनिवासिनि विष्णुविलासिनि जिष्णुनुते’... सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद ‘निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के.... गीत की प्रस्तुति दी। अर्चना तिवारी ने ‘नबजिया वैद क्या जाने मुझे दिल की बीमारी है’... भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed