फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Certificates of appreciation awarded to top-performing traders.

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों को दिया प्रशस्ति पत्र

Sun, 19 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Certificates of appreciation awarded to top-performing traders.
पडरौना शहर में आयोजित उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सम्मानित हुए व्यापारी व अन्य। स्रोत -सोशल - फोटो : Archive
पडरौना। शहर के एक होटल में पडरौना उद्योग व्यापार मंडल का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा कर सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों से मिले अंशदान से ही सरकार विभिन्न योजनाओं को जमीन पर उतारती है। मुख्यमंत्री ने जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए दुर्घटना जन बीमा की शुरुआत कर व्यापारी समाज का मान बढ़ाया है। सरकार व्यापारियों के हित में सोचती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विक्रम अग्रवाल गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, अमित टिबरेवाल, हरेंद्र कुशवाहा, दिव्यांशु अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, जीएसटी के उपायुक्त राजेश यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अलंकृता उपाध्याय, कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी व यातायात निरीक्षक अश्विनी राय, जगदंबा टिबरेवाल उर्फ संजय, भास्कर अग्रवाल, सौरभ कुमार टिबरेवाल, नागेंद्र गुप्ता, प्रदीप चहड़िया, सतीश जिंदल, संजय मरोदिया, अमित अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर के सम्मानित किया गया। संस्था के प्रांतीय मंत्री/नगर महामंत्री जगदंबा प्रसाद अग्रवाल व दीपनारायण अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन अनूप कुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आनंद कुमार टिबरेवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, अजय कुमार सराफ, सुधीर कुमार सोंथालिया, सौरव कुमार टिबड़ेवाल, राजेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार रुंगटा, संजीव कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed