{"_id":"64ca9e2ec19dafcac20641cc","slug":"cepoy-enquired-girl-fainted-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2549-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिपाही ने आरोपी की जगह नाबालिग बेटी से की पूछताछ, हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिपाही ने आरोपी की जगह नाबालिग बेटी से की पूछताछ, हुई बेहोश
Wed, 02 Aug 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद के मामले में पहुंचकर सिपाही आरोपी की बजाय उसकी पुत्री से करने लगा पूछताछ
गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा किशोरी का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में हुई थी शिकायत की जांच करने के नाम पर पहुंचे सिपाही ने आरोपी की बजाय उसकी नाबालिग बेटी से पूछताछ शुरू कर दी। वह डायरी में नोट करने लगा। यह देखकर लड़की सदमे में आ गई और अचेत होकर गिर पड़ी। दो दिन से उसका इलाज चल रहा है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपने बेटे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। दो दिन पहले शाम को हलका का एक सिपाही आरोपी के घर पहुंचा। घर पर उनकी 16 वर्षीय लड़की मौजूद थी। सिपाही ने उससे सवाल पूछने शुरू कर दिए। आधार कार्ड मांगने लगा और डायरी पर लड़की का नाम आदि लिखने लगा। तभी लड़की के पिता, जिनके विरुद्ध शिकायत हुई थी, पहुंच गए। उनके सामने भी सिपाही लड़की का नाम, आधार कार्ड आदि का ब्योरा लिखना शुरू किया।
यह देखकर लड़की सदमे में आ गई और अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर सिपाही मौके से खिसक गया। परिजनों ने लड़की को गांव में प्राइवेट डाॅक्टर से दिखाया। कोई फायदा नहीं हुआ तो पडरौना ले गए। वहां से गोरखपुर किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता की जगह पुत्री से पूछताछ व डायरी पर निजी जानकारी नोट करने वाले पुलिस कर्मी के विरुद्ध अभी कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई है।
विज्ञापन
इस संबंध में खड्डा के सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच मैं स्वयं करूंगा। यह गंभीर प्रकरण है। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे, उनके अनुसार संबंधित पुलिस कर्मी या इसमें शामिल अन्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।