फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Center in-charge of absentee Kathakuyan suspended and notice to Semra center in-charge

Kushinagar News: अनुपस्थित कठकुइयां के केंद्र प्रभारी निलंबित और सेमरा केंद्र प्रभारी को नोटिस

Fri, 29 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Center in-charge of absentee Kathakuyan suspended and notice to Semra center in-charge
कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र सेमरा हरदोपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा।
पडरौना। बार-बार मिल रही घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कठकुइयां और सेमरा हरदोपुर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें अनुपस्थित मिले कठकुइयां के केंद्र प्रभारी को निलंबित करने और सेमरा हरदोपुर केंद्र पर बाट कम मिलने पर नोटिस देने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र के निरीक्षण के दौरान कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने वहां मौजूद किसानों से केंद्र प्रभारी (तौल लिपिक) की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली तो किसानों ने बताया कि उनकी ट्रालियां बीते एक सप्ताह से खड़ी हैं। केंद्र प्रभारी एक या दो घंटे के लिए केंद्र पर आते हैं। इसके बाद चले जाते हैं। इस पर डीएम ने प्रथम दृष्ट्या कार्यों में लापरवाही बरतने और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिलने पर केंद्र प्रभारी कोनिलंबित करने का निर्देश दिया। इसके बाद पडरौना एसडीएम महात्मा सिंह की मौजूदगी में किसानों का बयान भी लिया गया। सेमरा हरदोपुर गन्ना क्रय केंद्र (न्यू शुगर मिल्स ढाढा बुजुर्ग हाटा) के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित गन्ने से लदी ट्राली का वजन की जांच बाट एवं मशीन दोनों से कर पुष्टि की। मात्र पांच क्विंटल ही बाट रखे रहने व क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप कुल 10 क्विंटल (एक टन) बाट नहीं रखने के कारण केंद्र प्रभारी को नोटिस देने के लिए निर्देश दिया। तौल लिपिक के उपर बाट माप निरीक्षक का चालान काटा। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से अन्य सुविधाओं और शिकायतों के बारे में जानकारी लेते हुए गन्ना क्रय केंद्रों सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और मानक के अनुरूप बाट रखने से संबंधित उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। इसीतरह खड्डा एसडीएम ने गन्ना क्रय केंद्र मदनपुर प्रथम, जंगल हरिहरपुर, तहसीलदार खड्डा ने गन्ना क्रय केंद्र हरिहरपुर का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed