फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrated by donating lamps at Buddha Ghat of Hiranyavati River.

Kushinagar News: हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर दीपदान कर मनाई खुशियां

Tue, 23 Jan 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Celebrated by donating lamps at Buddha Ghat of Hiranyavati River.
हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट की सीढ़ियों पर दीप जलातीं चेयरमैन किरन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि र
पकवा इनार। अयोध्या धाम में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को सूर्यास्त बाद पवित्र हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर सनातनियों ने दीपदान कर खुशियां मनाई। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं व नगरपालिका के कर्मचारियों ने जयश्रीराम, जय हनुमान व ऊं गंगे माता के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

चेयरमैन किरन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के लिए गंगा के समान पवित्र हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर सीढ़ियों पर दीपदान किया। इससे नदी घाट की सीढ़ियां दीपकों की लौ के प्रकाश से जगमग हो उठी। दीपक का प्रकाश नदी के जल में प्रतिबिंबित होकर आकर्षण बिखरे रहा था। इसके बाद हिरण्यवती नदी की दैनिक गंगा आरती की गई। इस दौरान सभासद राजेश मद्धेशिया, राजेश जायसवाल उग्रसेन, श्रवण तिवारी, राजन पांडेय, रवि पांडेय, हरीश शर्मा, कामोद पांडेय, योगेश मद्धेशिया, दिलीप, प्रशांत, अशोक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed