फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBSE schools closed indefnitly

स्कूल प्रबंधकों की बैठक

Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE schools closed indefnitly
सीबीएसई संचालित विद्यालय अनिश्चितकाल तक बंद
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। सीबीएसई मैनेजर एसोसिएशन से जुड़े स्कूलों के प्रबंधकों की शनिवार को रविंद्रनगर स्थित जिला मुख्यालय के पास एक शिक्षक के आवास पर बैठक हुई। इसमें सीबीएसई के घोषित परिणाम में कम अंक वाले छात्रों के अभिभावकों में नाराजगी और छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। सीबीएसई से संचालित विद्यालयों की सुरक्षा की मांग करते हुए अनिश्चितकाल तक स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ड के अनुमोदन पर आधार वर्ष तथा माडरेशन पालिसी के आधार पर विद्यालयों का परीक्षाफल तैयार किया। इसमें किसी भी विद्यालय प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं था। सीबीएसई द्वारा यह भी बताया कि जो छात्र इस परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हों, उनके लिए पुन: परीक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी कुछ छात्र नेता अराजक तत्वों के साथ मिलकर स्कूल प्रबंधन पर परीक्षा में अंक देने का आरोप लगाते हुए विद्यालय गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में जाकर तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इससे स्कूल प्रबंधकों में भय का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि सीबीएसई की तरफ से परीक्षा में मिले अंक से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच लिखित परीक्षा आयोजित होने वाली है। इन विद्यार्थियों को आंदोलन करने करने की बजाए सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। इसके बाद प्रबंधकों ने अनिश्चितकालीन तक विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान डॉ. अरुण श्रीवास्तव, जेपी सिंह, मुन्ना जायसवाल, अमित शर्मा, शशि, एसपी सिंह, राजीव गुप्ता, डॉ. विनय राय, सीओ जोश, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed