{"_id":"6a04ed9822746ba0690ebc04","slug":"cbse-results-daughters-triumph-saniya-and-khushi-emerge-as-class-12-toppers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159748-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीबीएसई रिजल्ट रू बेटियों ने मारी बाजी, सानिया और खुशी बनीं 12वीं की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीबीएसई रिजल्ट रू बेटियों ने मारी बाजी, सानिया और खुशी बनीं 12वीं की टॉपर
Thu, 14 May 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
उत्कर्ष जायसवाल जो जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते स्कूल के प
- फोटो : samvad
कुशीनगर। सीबीएसई की तरफ से बुधवार को 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया। पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज की खुशी राव और जेडीएस स्कूल पडरौना सानिया ने संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों के स्कूलों में उत्साह का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने होनहारों को मिठाई खिलाकर व माला पहना कर स्वागत किया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित जिले के 32 स्कूलों में 12वीं की पढ़ाई होती है। 12वीं में 3054 बच्चे पंजीकृत रहे। स्कूलों का शतप्रतिशत रिजल्ट बनने पर स्कूल संचालक ने राहत की सांस ली है। 12वीं में जेडीएस पडरौना की सानिया खातून व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज की खुशी राव ने संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉपर बनीं हैं। वहीं नवजीवन स्कूल कसया की गरिमा यादव व पीजी कप्तानगंज का उत्कर्ष जायसवाल ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। केएल इंटरनेशनल स्कूल पडरौना के सफायद अंसारी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जेडीएस की शिप्रा टिबड़ेवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। होनहारों के अंक बटोरने से स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। परिवार समेत स्कूलों में होनहारों को शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
इसी तरह जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल के आयुष केसरी ने 92.4 प्रतिशत, कृति जायसवाल ने 90.8 प्रतिशत, रुशिता सौम्या ने 90.6 प्रतिशत, अनुराग सिंह ने 90 प्रतिशत और आस्था पांडेय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इन होनहारों को स्कूल के चेयरमैन जेपी सिंह, सावर गोयल, निशांत जायसवाल, धवल गोयल, प्राचार्य राजेश मिश्रा आदि ने बधाई दी है। इसी तरह केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के मनासवी सिंह ने 84 प्रतिशत, श्वेता सिंह ने 75.60 प्रतिशत और अनुराधा सिंह ने 73.20 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सपुल हुई हैं।
विज्ञापन
कप्तानगंज संवाद के अनुसार, पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंजली यादव ने 94 प्रतिशत, उज्जवला ने 93 प्रतिशत, अंश त्रिपाठी ने 91.2 प्रतिशत, कृति कुशवाहा ने 91 प्रतिशत, नंदनी पटेल ने 90 प्रतिशत, अभिषेक वर्मा ने 90 प्रतिशत, अनूप कुशवाहा ने 89 प्रतिशत और रश्मि पटेल ने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सफल हुए हैं। उनहें स्कूल के प्रबंधक एसपी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय, रत्नेश कुमार त्रिपाठी, अनूप कुमार पांडेय, अनुराधा राव आदि ने बधाई दी है। इसी तरह सेंट जेवियर्स स्कूल के कृष्ण प्रताप सिंह ने 87.8 प्रतिशत, अदिति यादव ने 81.4 प्रतिशत, नियति ने 80.2 प्रतिशत, सान्वी ने 79.4 प्रतिशत, उत्कर्ष सिंह ने 78 प्रतिशत, तान्या ने 76 प्रतिशत, निखिल पांडेय ने 76 प्रतिशत, शिवांश ने 74.8 प्रतिशत, सौम्या ने 74.4 प्रतिशत और दिव्यांशी ने 72 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्हें प्रधानाचार्य वैभव वांटू, संयुक्त निर्देशक आकाश चंद्रा, रत्नेश चंद्रा, उप-प्रधानाचार्य शशि कुमार चौरसिया ने बधाई दी है। वहीं द क्रिसेंट स्कूल कप्तानगंज के अमृता रस्तोगी ने 90 प्रतिशत, नुसरत जहां ने 89 प्रतिशत और हर्ष गुप्ता ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सफल हुए है। उन्हें स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद हसीब, उप प्रधानाचार्य खुर्शीद आलम, स्कूल की सीएमडी शिफा फातिमा, मैनेजर शाबीब अहमद आदि ने बधाई दी है।
अहिरौली बाजार संवाद के अनुसार क्षेत्र के भैंसही बाजार स्थित एचएस ग्लोबल एकेडमी की छात्रा सलोनी ने 12 वीं की परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बधाई दी है।
0000000

उत्कर्ष जायसवाल जो जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते स्कूल के प- फोटो : samvad