फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBI arrived in investigation of online fraud eight hours of interrogation

Kushinagar News: ऑनलाइन ठगी की जांच में पहुंची सीबीआई, आठ घंटे की पूछताछ

Tue, 17 Oct 2023 05:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 05:47 PM IST
सार

कुशीनगर जिले में सीबीआई पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहलादपुर के परवेज आलम के घर पहुंचकर उसके पिता मुस्किल अंसारी, भाई फैसल अंसारी और पत्नी रुबीना खातून से रुपये के ऑनलाइन लेनदेन के बारे में पूछताछ की। सीबीआई टीम ने सुबह सात बजे से दिन के तीन बजे तक तीनों से पूछताछ की।

विज्ञापन
CBI arrived in investigation of online fraud eight hours of interrogation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुबई में काम करने वाले कुशीनगर के अहलादपुर निवासी परवेज आलम से सीबीआई की टीम ने फोन पर बात की। टीम ने परवेज और उसकी पत्नी रुबीना का बैंक पासबुक रख लिया। टीम रुबीना का मोबाइल और सिमकार्ड भी अपने साथ ले गई। सीबीआई ने यूनियन बैंक के दो कर्मचारियों को इस मामले में गवाह बनाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सीबीआई की टीम परवेज के घर पहुंची। परवेज आलम करीब 13 साल से दुबई की किसी कंपनी में काम करता है। डेढ़ साल पूर्व घर आया था और कुछ दिनों बाद पुन: दुबई चला गया।
विज्ञापन


सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर संजीव चंदर के साथ पांच सदस्यीय टीम आई थी। टीम के सदस्यों ने अपना परिचय दिया और फिर परवेज के घर में दाखिल हुए। उसके बारे में विस्तार से पूछताछ की। सर्च वारंट के आधार पर आठ घंटे तक परिवार के सदस्यों से मकान के अंदर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed