फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cause of death not clear in post mortem, viscera will be sent for investigation

Kushinagar News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जाएगा विसरा

Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear in post mortem, viscera will be sent for investigation
- अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र बरवा बाबू गांव के श्मशान घाट के पास रविवार को मिला था शव
विज्ञापन

- गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का निवासी था किशोर
- किशोर का सिर और गला था गायब, सड़ चुका था शव
- कपड़े, मोबाइल और साइकिल से हुई शव की शिनाख्त

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरवा बाबू गांव के श्मशान घाट के पास जिस 17 वर्षीय किशोर का रविवार को शव मिला था, उसकी मौत का कारण सोमवार को पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हो सका। वजह यह थी कि उसका सिर गायब था, गला भी खत्म हो चुका था। शव पूरी तरह सड़ गया था। एक्सरे कराने के बावजूद मौत का कारण जाहिर न होने की वजह से उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया।
हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे देर शाम परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव मिलने के बाद एसपी नार्थ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अपहरण के साथ हत्या की धारा भी बढ़ाने का आदेश दिया है। रविवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरवा बाबू गांव के श्मशान घाट के बगल में 17 वर्षीय किशोर राजू प्रसाद का शव मिला था। शव सड़ चुका था। उसके पास मृतक की साइकिल और जेब में मोबाइल मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े, मोबाइल और साइकिल से उसकी शिनाख्त की थी। घटना से नाराज लोगों ने करीब चार घंटे तक हाटा-पिपराइच मार्ग भी जाम किया था। परिजनों ने गांव के एक युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पिपराइच थाने की पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है कि उसका शव और गला नहीं था। शव कई दिन का हो जाने के कारण सड़ चुका था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर एक्सरे तक कराया गया, लेकिन स्थिति स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिपराइच थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार हुआ है। अभी हत्यारोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
घरवालों ने बताया कि खेलता था जुआ
पोस्टमार्टम हाउस आए मृतक के बड़े भाई अनिल और ताऊ रामबिलास ने बताया कि राजू जुआ खेलने का आदी था। वह पिपराइच कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। बड़े भाई ने 20 दिन पूर्व ही एंड्रायड मोबाइल खरीदकर दिया था। मृतक के ताऊ ने बताया कि राजू अपने मित्र दुर्गेश निषाद के साथ साइकिल से निकला था। उसे जाते हुए आखिरी बार देखने वाली दादी इमरती देवी और दादा झिनक थे। मृतक के शव को सबसे पहले उसके ताऊ रामबिलास ने ही खोजा और उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed