फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cause of death not clear in post mortem report, viscera safe

Kushinagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरक्षित

Wed, 13 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear in post mortem report, viscera safe
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन

हाटा। लापता होने के नौ दिन बाद गन्ने के खेत में मिले बालक के शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया। उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जहर देकर या कपड़े से मुंह दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में उसके परिजनों की तरफ से किसी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी गई है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव से नौ दिन पहले लापता एक बालक का शव सोमवार को दोपहर बाद गन्ने के खेत में मिला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस को उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा और घटना का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी, लेकिन पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। ऐसे में डॉक्टरों ने शव का बिसरा सुरक्षित कर लिया है। हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि बालक की मौत के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। फिर भी पुलिस गंभीरता के साथ इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके शरीर पर कहीं बाहरी इंजरी नहीं है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। यह तभी होता है, जब मौत लीवर की बीमारी, विष या सांप के काटने से होती है। बालक की मौत सांप के काटने, किसी बीमारी या आत्महत्या की वजह से भी हो सकती है। इसलिए अभी उसकी मौत को हत्या नहीं कह सकते। जब तक कि विसरा रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते। -धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

00

पिता ने कहा-किसी से नहीं थी दुश्मनी
मृतक गोलू के पिता इंदल प्रसाद को समझ में नहीं आ रहा है कि जब उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है तो किसी ने उनके बेटे को क्यों मारा। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का चेहरा बार-बार उनकी आंखों के सामने आ रहा है। मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था कि उसे मौत की नींद सुला दिया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा वैसे अकेले घर से बहुत दूर कभी नहीं जाता था। वह गन्ने के खेत में कैसे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed