फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cause of accident due to illegal cut on National Highway

कुशीनगर: नेशनल हाईवे पर अवैध कट बन रहे दुर्घटना का कारण, जान जोेखिम में डालकर गलत दिशा में चल रहे वाहन चालक

Sat, 09 Apr 2022 03:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2022 03:28 PM IST
सार

फाजिलनगर के बघौच मोड़ के पहले रज्जब पिपरा के पास से चार व दो पहिया सहित बहुत से वाहन गलत साइड से निकलते दिखाई देते हैं। फाजिलनगर ओवरब्रिज की तरफ से भी गलत साइड से वाहन आते-जाते हैं।

विज्ञापन
Cause of accident due to illegal cut on National Highway
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर किनारे खड़ीं गाड़ियां।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लापरवाही के कारण लोगों की जान खतरे में रह रही है। सड़कों की जर्जर हालत और यातायात नियमों की अनदेखी हादसों का मुख्य कारण बन रही है। फाजिलनगर क्षेत्र के आसपास के तीन-चार किमी का क्षेत्र डेंजर जोन के माना जाता है, जहां अवैध कट तो हैं ही, गलत दिशा में चलने से भी हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन


बघौच मोड़ दुर्घटनाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां से मधुरिया तक, बघौच मोड़ से लबनिया तक सड़क पर खामियां हादसों का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। सड़कों के किनारे होने वाली अवैध पार्किंग भी हादसों की प्रमुख वजह है। जल्दबाजी में गलत साइड भी मौत की प्रमुख वजह बन रही है। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने कट हादसों को दावत दे रहे हैं। नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक, ट्रेलर, टैंकर को खड़ा करने वालों पर पुलिस और परिवहन विभाग कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इस वजह से हादसों में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर फाजिलनगर के आसपास छह की संख्या में अवैध कट हैं, जहां से लोग रोज गुजरते हैं। लोगों ने डिवाइर तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। फाजिलनगर से मधुरिया के समीप पेट्रोल पंप के पास लोगों ने 500 मीटर में दो अवैध कट बनाए हैं। इसके अतिरिक्त मतलुक छापर के पास अवैध कट खुले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर जो अवैध कट हैं, उससे बाइक, साइकिल सवार सड़क पार कर आते-जाते हैं। अवैध कट लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बना लिए हैं। क्योंकि हाईवे पर कट काफी दूरी के बाद है, जिससे लोगों को घूमकर आना पड़ता है। फाजिलनगर में बघौच मोड़ के पास लोहे की जाली लगाकर डिवाइडर बनाया गया था। लोगों ने डिवाइडर को नीचे कर रास्ता बना दिया है। यहां बेखौफ लोग हाईवे को पार करते रहते हैं।
 

हाईवे किनारे खड़े वाहन भी हादसे का कारण
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बघौच मोड़ पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती है। वाहन खड़ा करने के लिए कोई जगह नहीं है। परिणामस्वरूप वाहन हाईवे की पटरियों पर लगे रहते हैं। यहां दुर्घटना की मुख्य वजह अंडरपास न होना, लोगों की लापरवाही और हाईवे किनारे खड़े वाहन हैं। यहां डग्गामार वाहनों के चालक-परिचालक सवारियां भरते हैं।

गलत दिशा से चलने पर दुर्घटना की आशंका
सड़क हादसों की वजह गलत साइड से वाहनों को निकालना भी है। फाजिलनगर के बघौच मोड़ के पहले रज्जब पिपरा के पास से चार व दो पहिया सहित बहुत से वाहन गलत साइड से निकलते दिखाई देते हैं। फाजिलनगर ओवरब्रिज की तरफ से भी गलत साइड से वाहन आते-जाते हैं। महुअवां कांटा, मतलुक छापर, मधुरिया व जोकवा में भी यही हालत है।

बघौच मोड़ पर हुए प्रमुख हादसे
11 फरवरी 2022 को बिहार से कुशीनगर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गाड़ी को फाजिलनगर में बघौच मोड़ पर बिहार की तरफ जा रही अनियंत्रित वाहन टक्कर मारकर फोरलेन पर पलट गई। दुर्घटना में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जनवरी 2022 को बघौचघ् ाट मोड़ पर एनएच पार करते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी हादसा के बाद ट्रैक्टर दो भाग में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन दंपती भगवान शंकर को जल चढ़ाकर घर (बिहार) जा रहे थे।

बघौच मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 28 मई 2020 को फोरलेन पर भलुही गांव के पूर्व ग्राम प्रधान केदार राय (70) फाजिलनगर बघौचघाट मोड़ पर हाईवे पार करते समय किसी वाहन के चपेट में आ गए। उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। 23 मार्च 2022 को लबनिया में फोरलेन पर एक बाइक सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए थे। हादसे में चाची और भतीजे की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हुआ था। आठ नवंबर 2021 को भीषण हादसा हुआ, जब फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे के पास ट्रक में पीछे से कार सवार घुस गए। इससे कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अन्य तीन गंभीर रूप से तरह घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed