{"_id":"66ee3558c500b690c908a5fc","slug":"casteism-is-more-dominant-than-nationalism-ravi-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-123443-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवाद से ज्यादा जातिवाद हावी : रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवाद से ज्यादा जातिवाद हावी : रवि
Sat, 21 Sep 2024 08:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। देश में राष्ट्रवाद से ज्यादा जातिवाद हावी हो गया है। जनता की बात नेता चुनाव के दौरान ही सुनते हैं। उसके बाद लोगों का फोन तक नहीं उठाते हैं। योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे, इसीलिए नरेंद्र मोदी विचार मंच का गठन किया गया है। चुनाव में राष्ट्रवाद की राजनीति जरूरी है।
ये बातें नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य ने कहीं। शुक्रवार को भाजपा नेता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केवल मोदी की गारंटी से भला होने वाला नहीं है। प्रत्याशी को भी अपनी गारंटी देनी पड़ेगी। चुनाव में राष्ट्रवाद की राजनीति होनी चाहिए। जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति से काम नहीं चलेगा। बहुत सी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। कहां क्या कमी रही, उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन और वन आईडी कार्ड नीति पर विचार चल रहा है। बेरोजगारी का मुख्य कारण जनसंख्या है। सरकार हर हाथ को काम दिलाने के लिए छोटे-बड़े उद्यमियों से बात कर योजना बना रही है। कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान न होना यहां की जनता के लिए निराशा है। विमानन कंपनियों का कहना है कि यहां पर यात्री कम हैं। ईंधन का खर्च नहीं निकल पाता है। इसलिए उड़ान बंद करनी पड़ी। इस पर भी ऊपर बात करूंगा। इस दौरान दयाशंकर पांडेय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अशोक पांडेय, दीपक पांडेय, दीपक द्विवेदी, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।