फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cashless medical cards distributed to college teachers.

Kushinagar News: महाविद्यालय के शिक्षकों में वितरित हुआ कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cashless medical cards distributed to college teachers.
कलेक्ट्रेट सभागार में ​शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरण करते सांसद विजय कुमार दुबे,विधायक व डीएम 
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ। अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। इसके पहले आगरा में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षकों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए यह योजना एक प्रभावी सामाजिक सुरक्षा कवच सिद्ध होगी। सदर विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव व जनपदीय नोडल अधिकारी प्रोफेसर अभिषेक कुमार मिश्रा ने भी कार्यक्रम का संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्रा, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. अनिल कुमार दीक्षित, डॉ. बिंदेश्वर मिश्र, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. दुर्गेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed