फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cash theft by breaking temple's donation box

मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी

Sun, 10 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cash theft by breaking temple's donation box
मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन

तीन महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन छीनी
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सिंहासनी देवी मंदिर में रखे दानपात्र का शनिवार रात ताला तोड़कर चोर नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा मंदिर में दर्शन करने आईं तीन महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन लेकर स्नेचर भाग गए।
चैत्र नवरात्र के अष्टमी को सिंहासनी देवी मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होता है। शनिवार को अष्टमी को देवी मंदिर में मेला लगा था। दर्शन के करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इसी दौरान दर्शन कर रही क्षेत्र के सिरसिया निवासी सरस्वती देवी, मीना देवी और सुनीता देवी के गले से स्नेचरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके पहले रात में मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं और मंदिर के पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। तत्काल मथौली बाजार चौकी पुलिस को जांच के लिए भेज रहा हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर से बाइक चोरी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव खैरवा दुर्गा मंदिर परिसर में भगवती जागरण देखने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार रात उनका पुत्र अजय बांसगांव के खैरवा टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित भगवती जागरण देखने गया था। घर आने के लिए बाइक के पास पहुंचा तो वह नहीं थी। संवाद

खेत से पंपसेट चोरी
लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के चंदरपुर गांव के लछिया टोला निवासी केदार गुप्ता के खेत में लगा पंपसेट शनिवार रात चोरी हो गया। वह फसल की सिंचाई के लिए खेत में पंपसेट लगाए थे। रविवार सुबह पंपसेट चोरी की उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed