फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of accountant's house

Kushinagar News: लेखपाल के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Sat, 13 Jul 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of accountant's house
कसया। नगर के श्रीराम जानकी नगर वार्ड में लेखपाल के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर समेट ले गए। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। देर रात को मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के बाद लेखपाल को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

कसया तहसील क्षेत्र के जोकवा में तैनात लेखपाल सन्नी गुप्ता नगर के श्रीराम जानकी वार्ड में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को सन्नी गुप्ता परिवार के साथ गोरखपुर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात को करीब एक बजे गोरखपुर से लेखपाल घर पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख महिलाएं रोने-चिल्लाने लगीं। आलमारी और बेड का ताला तोड़कर इसमें रखे 60 हजार रुपये और सोने का हार, कंगन, नथिया, पायल, चार अंगूठी, चार झुमके, पाजेब गायब थे। इंस्पेक्टर कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed