फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered in Ghatauli, Kota shop suspended

Kushinagar News: घटतौली में केस दर्ज, कोटे की दुकान निलंबित

Thu, 01 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered in Ghatauli, Kota shop suspended
कप्तानगंज। अनाज की कालाबाजारी के आरोप में पूर्ति विभाग ने कोटेदार पर केस दर्ज कराया है। कार्रवाई के बाद इसकी दुकान निरस्त कर दूसरे कोटेदार के यहां संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम की जांच में आठ दिन पहले कोटेदार की चोरी पकड़ी गई थी। एसडीएम के आदेश पर विभागीय जांच के बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


तहसील के साखोपार गांव के कोटेदार छेदी सिंह की कार्डधारकों ने अनाज वितरण में घटतौली की शिकायत तत्कालीन एसडीएम व्यास नारायण उमराव से की थी। 24 जनवरी को एसडीएम कोटे की दुकान की जांच के लिए पहुंचे तो गोदाम पर करीब 24 क्विंटल चावल मिला। चावल के बारे में कोटेदार जवाब नहीं दे सके। जांच के दौरान कार्डधारक भी पहुंच गए। गांव वाले बताए कि अनाज वितरण के दौरान घटतौली कर यह चावल बेचने के लिए बचाया गया है। स्टाॅक में गोदाम खाली दिखा रहा है तो यह सरकारी अनाज कहां से आया। कार्डधारकों का बयान दर्ज करने के बाद एसडीएम ने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी बीएन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार छेदी सिंह पर आवश्यक वस्तु अधिनियम का केस दर्ज किया है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने बताया कि दुकान निलंबित कर पास के दुकान से संबंध कर दिया गया है। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed