फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for theft

सेंट्रल बैंक की शाखा में चोरी के मामले में केस दर्ज

Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case registered for theft
सेंट्रल बैंक की शाखा में चोरी के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जटहां बाजार (कुशीनगर)। सेंट्रल बैंक की पड़री पिपरपाती शाखा में सोमवार देर रात को सेंध काटकर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को एसओ ने क्षेत्र के सभी बैंकों का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधकों को कमियों को सही कराने के निर्देश दिए।
जटहां बाजार थानाक्षेत्र के सेंट्रल बैंक की पड़री पिपरपाती शाखा में सोमवार देर रात को सेंध काटकर चोरी हुई थी। घटना की सूचना पर एसपी सचिंद्र पटेल भी पहुंचे थे। बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पर्दाफाश करने में जुट गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश पुलिस कर सकती है। बुधवार सुबह दस बजे से एसओ नंदा प्रसाद थानाक्षेत्र के जटहां बाजार, भैरोगंज, पड़री पिपरपाती, मंसाछापर और पडरही बाजार स्थित बैंकों का निरीक्षण किया। उन्होंने दीवार की मजबूती, बैंक के पीछे खुले जंगले को बंद कराने, बैंक में खराब पड़े अलार्म को ठीक कराने, सीसीटीवी को बैंक के पीछे की तरफ भी लगाने निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसओ ने शाखा प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि बैंक परिसरों में अराजकतत्वों और बेवजह किसी को न घूमने दिया जाए। सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए की कोई भी बिना काम के बैंक के अंदर या बाहर ने घूमते मिले तो उनसे कड़ाई से पूछताछ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed