फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against two room inspectors

दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 25 Aug 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two room inspectors
दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

दोनों कक्ष निरीक्षकों की संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में दिखी थीं
लखनऊ से परीक्षा की मॉनीटरिंग कर रही टीम ने दोनों को पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पेट) के दौरान सीसीटीवी में दो कक्ष निरीक्षकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर उनके खिलाफ मंगलवार की देर रात केस दर्ज हो गया। मंगलवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में दूसरी पॉली में चल रही परीक्षा के दौरान दोनों कक्ष निरीक्षक पकड़े गए थे। इनकी हरकत लखनऊ से परीक्षा की मॉनीटरिंग कर रही आयोग की टीम ने देखा था। इस मामले में देर रात एडीएम के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मंगलवार को जिले के 25 केंद्रों पर पीईटी दो पॉलियों में आयोजित की गई थी। इसमें बुद्ध इंटर कॉलेज भी शामिल था। सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग आयोग की टीम कर रही थी। कॉलेज के कक्ष संख्या-26 में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त थे। इसमें परिषदीय विद्यालय के अध्यापक धर्मेंद्र गोंड और बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर थे। आयोग को एक कक्ष निरीक्षक पर एक अभ्यर्थी के पास बार-बार जाकर ठहरने पर संदेह हुआ। तत्काल आयोग की टीम ने इसका वीडियो फुटेज तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा। मामले की जानकारी होते जिला प्रशासन हरकत में आया। मौके पर प्रेक्षक शेषमणि पांडेय एडीएम विंध्यवासिनी राय के साथ इस केंद्र पर पहुंचे और आयोग की तरफ से भेजे गए फुटेज को कॉलेज के फुटेज से मिलान किया। इसमें मामले की पुष्टि हुई। एडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रितेश चौधरी को आरोपी दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कसया थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने तहरीर दी। एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि एक परीक्षार्थी के पास दोनों कक्ष निरीक्षक बारी-बारी खड़े थे। उन्हें संदिग्ध मानते हुए लखनऊ से मॉनीटरिंग कर रही आयोग की टीम ने तत्काल जांच करने का निर्देश दिया था। वीडियो में आवाज नहीं आ रही है, फिर भी कोई दो मिनट तो कोई ढाई मिनट खड़ा दिखा, जो संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक से थाने में तहरीर भेजवाकर कसया थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुुचितापूर्ण कराने के लिए ही प्रत्येक केंद्र के कक्ष निरीक्षक के अलावा अलग से बेसिक शिक्षा विभाग के एक-एक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।

केस दर्ज, विवेचना शुरू
कसया थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 के तहत प्रधानाचार्य डॉ. रितेश चौधरी की तहरीर पर कक्ष निरीक्षक धर्मेंद्र गोंड और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed