फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against Parsauni Khurd Pradhan's husband for cutting green trees

Kushinagar News: हरा पेड़ काटने के आरोप में परसौनी खुर्द के प्रधान के पति पर केस दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Parsauni Khurd Pradhan's husband for cutting green trees
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव के प्रधान के पति पर वन अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधानपति पर बिना विभाग की अनुमति के नहर के किनारे हरा पेड़ काटने का आरोप था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के शकरापट्टी टोला निवासी कमल गोड़ ने वन विभाग को शिकायत दर्ज कराई कि नहर की पटरी पर स्थित सरकारी हरे पेड़ को परसौनी खुर्द गांव के प्रधान के पति रोजा अंसारी ने चोरी से कटवा कर बेच दिया है। इसकी जांच शुक्रवार की शाम वन दरोगा रमेश गुप्ता की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने की। शिकायतकर्ता का आरोप सही मिला। जांच टीम ने रोजा अंसारी उर्फ अहमद रियाज उर्फ रियाज अहमद के विरुद्ध वन अधिनियम में केस दर्ज कराया। वन दरोगा रमेश गुप्ता ने बताया कि जांच में बिना अनुमति के हरा पेड़ काटने की पुष्टि हुई है। आरोपी के विरूद्ध वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed