फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against five for molestation and assault on court orders

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी व मारपीट के मामले में पांच पर केस दर्ज

Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five for molestation and assault on court orders
तमकुहीराज। तमकुहीराज पुलिस ने पांच लोगों पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। महिला को पंचायत के लिए बुलाकर निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेवरही के सरगटिया करनपट्टी निवासी भागमनी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पडरौना के न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि वैवाहिक संबंध के बाद दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर परिवार न्यायालय कुशीनगर में मुकदमा विचाराधीन है। इसी बीच बीते 19 फरवरी को उसके एक रिश्तेदार आपसी सुलह समझौता कराने का बहने तमकुहीराज कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी व जोर जबरदस्ती करते हुए मारपीट की। महिला का आरोप है कि मामले में तमकुहीराज पुलिस और एसपी कुशीनगर से शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद उसने न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाया था। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को तमकुहीराज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया की मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed