फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against eight including husband on charges of unnatural rape

Kushinagar News: अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में पति समेत आठ पर केस दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight including husband on charges of unnatural rape
रामकोला/पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर पति पर शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म और ससुराल वालों के साथ मिलकर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर रामकोला थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट को याचिका देकर बताया का कि उसकी शादी पिछले साल मई में रामकोला थाना क्षेत्र के लवकुश शर्मा से हुई थी। शादी के बाद वह अपने साथ पांच लाख रुपये, बाइक, जेवर, और शादी में उपहार में मिले सामान भी लेकर ससुराल आई। इसके बाद उसका पति और ससुराल वालों ने उस पर और दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने बताया कि उसने असमर्थता जाहिर की तो पति शराब पीकर रोज उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा और घर के सभी सदस्य भी दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने आरोप लगाया कि 25 दिसंबर को शाम 7 बजे घर के सभी सदस्यों ने मिलकर उसको जान से मारने की नीयत से पीटना शुरू कर दिया और गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। गांव वालों के हस्तक्षेप पर उसकी की जान बची। महिला ने फोन कर अपने माता पिता को बुला लिया, लेकिन ससुराल वालों ने डायल 112 पुलिस टीम के सामने ही उन दोनों को भी बुरी तरह से मारा-पीटा। रामकोला पुलिस थाना और उच्चाधिकारियों के यहां कोई सुनवाई नहीं होने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने पति पर मादक पदार्थ बेचने और चोरी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लवकुश शर्मा, बिरला शर्मा, करन, रोहित, नितेश, खुश्बू, नीतू व संध्या पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed