फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against 18 people including Pradhan in fight

Kushinagar News: मारपीट में प्रधान समेत 18 पर केस दर्ज

Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 18 people including Pradhan in fight
पडरौना। मारपीट के मामले में जनप्रतिनिधि के दबाव में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गांव के प्रधान समेत तीन नामजद और 15 अज्ञात पर हाटा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कुछ माह पहले नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर सोहरौना की रहने वाली रंभा देवी ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 15 नंबर 2022 को उनके गांव के प्रधान राजेंद्र वर्मा, अजय और संजय के साथ पीडि़त के दरवाजे पर पहुंचे। नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि प्रधान अपने समर्थकों के सहयोग से महिला की पिटाई कर दिया। मारपीट में पीडि़त परिवार के कई लोग चोटिल हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर हाटा कोतवाली पुलिस को दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। महिला ने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed