फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case Registerd against policeman for wife murder

Kushinagar News: सिपाही पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज, कमरे में मिली थी लाश

Sat, 28 Jan 2023 02:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2023 02:55 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद सोनी के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस संशय में पड़ गई। मुस्लिम सोनी होने की वजह से काफी देर तक शव के अंतिम संस्कार को लेकर मंथन चला। मां आस्मीना ने शव दफन करने की बात कही। उसके शव को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर मंगरूआ स्थित कब्रिस्तान में ले जाया गया। वहां लोगों ने विरोध कर दिया।

विज्ञापन
Case  Registerd against policeman  for  wife murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कुशीनगर जिले में बाहर से ताला लगे किराये के कमरे में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके सिपाही पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कसया थाना क्षेत्र में भैसहा गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे 25 जनवरी को शव मिला था। इस मामले में मृतका की मां ने सिपाही पति के खिलाफ तहरीर दी थी। 26 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव दफन किया गया। मौत की कोई स्पष्ट वजह सामने न आने पर शव का बिसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली आस्मीना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी सोनी (22) की शादी 24 नवंबर 2022 को जटहा बाजार थाने में तैनात सिपाही रोशन रॉय से हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। रोशन शादी नहीं करना चाह रहा था। इस बात को लेकर थाने में कई बार पंचायत हुई थी।
विज्ञापन


दो माह पूर्व मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। तब उसने सोनी से शादी कर ली। वह सोनी के साथ भैसहा गांव के पास जितेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहने लगा। 25 जनवरी की शाम कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब घटना की जानकारी हुई। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके बाद ही घटना की वजह पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने की थी उत्पीड़न की शिकायत

आस्मीना ने बताया कि शादी के बाद से ही सिपाही बेटी का उत्पीड़न करने लगा था। इसकी शिकायत कई बार कसया थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

सोनी को कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह
पोस्टमार्टम के बाद सोनी के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस संशय में पड़ गई। मुस्लिम सोनी होने की वजह से काफी देर तक शव के अंतिम संस्कार को लेकर मंथन चला। मां आस्मीना ने शव दफन करने की बात कही। उसके शव को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर मंगरूआ स्थित कब्रिस्तान में ले जाया गया। वहां लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस की मौजूदगी में इसी गांव की सरकारी भूमि पर शव दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed