{"_id":"64f4ce47367ea9f8ce0f87fa","slug":"case-on-women-protesters-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4052-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देह व्यापार के विरोध में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देह व्यापार के विरोध में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं पर केस
Sun, 03 Sep 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो पुरुष और कुछ अज्ञात महिलाओं पर पुलिस ने दर्ज किया है केस
शनिवार को एक होटल में देह व्यापार का आरोप लगाकर महिलाओं ने की थी तोड़फोड़ संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के बुद्ध मार्ग तिराहे से सटे एक होटल में देह व्यापार का आरोप लगाकर तोड़फोड़ करने और हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अनिरुद्धवा निवासी रामेश्वर उर्फ भोला कुशवाहा की तहरीर पर की है। पुलिस ने दो पुरुषों और कुछ अज्ञात महिलाओं पर तोड़फोड़, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी में केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को देवरिया मार्ग पर बुद्ध मार्ग तिराहे के सटे उत्तर तरफ एक होटल पर आक्रोशित महिलाओं ने देह व्यापार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। बाहर लगे शेड तोड़कर गिरा दिए थे। महिलाओं ने मकान में संचालित होटल में महिलाओं और लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इसके चलते यहां रहने वाले परिवारों की बदनामी हो रही है। आने वाले समय में लोग यहां रहने वाले लोगों के घर रिश्ते बनाने से भी कतराएंगे।
उनका कहना था कि इसी रास्ते से पुरुष, महिलाएं, बच्चे आते-जाते हैं। सैकड़ों छात्राएं कुशीनगर पढ़ने आती हैं। इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा। महिलाओं के उग्र तेवर देखकर मौके से ग्राहक और होटल मालिक भाग गए थे। हालांकि, इस घटना की खबर पुलिस को नहीं लग पाई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मामले में रविवार को सुबह दोनों पक्षों में सुलह के लिए कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम रामेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसी व्यक्ति की तरफ से वह मकान किराए पर लिया गया है, जिसमें महिलाएं तोड़फोड़ की थीं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।