{"_id":"5fd3b9fa8ebc3e3fb15da8a6","slug":"case-on-unknown-tractor-driver-kushinagar-news-gkp376483332","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सुदामा चक गांव के सामने ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की मौत का मामला
सेंट्रल बैंक मथौली बाजार के शाखा प्रबंधक व सिरसिया गांव निवासी एक युवक की हुई थी मौत
गंभीर रूप से घायल एक बैंककर्मी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। बृहस्पतिवार की शाम को सड़क हादसे में सेंट्रल बैंक मथौली बाजार के शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों की मौत व एक बैंक कर्मी के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हादसे से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मौके से मिली लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पुलिस के कब्जे में है। शुक्रवार को शाखा प्रबंधक का अंतिम संस्कार गोरखपुर में राजघाट पर तथा सिरसिया निवासी युवक का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया।
सेंट्रल बैंक मथौली बाजार के शाखा के प्रबंधक और गोरखपुर शहर के कालेपुर कबाड़ी बाजार (छात्रसंघ चौराहा) निवासी आकाश प्रताप सिंह व असिस्टेंट मैनेजर विवेक कुमार यादव बृहस्पतिवार की देर शाम ब्रांच बंद कर बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। इनकी हाटा-कप्तानगंज मार्ग सुदामा चक गांव के सामने सिरसिया निवासी प्रकाश साहनी से आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क पर गिरे शाखा प्रबंधक आकाश प्रताप सिंह की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। इसके अलावा प्रकाश साहनी की भी मौत हो गई जबकि विवेक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी हुई तो आकाश प्रताप सिंह के परिजन रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। आकाश प्रताप सिंह के पिता भरत सिंह ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया। शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए। देर शाम आकाश प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार गोरखपुर के राजघाट पर और प्रकाश साहनी का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार यादव का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल हाटा जयप्रकाश पाठक ने बताया कि इस हादसे में मृत शाखा प्रबंधक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने व दुर्घटना से संबंधित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। मामले की छानबीन चल रही है।