फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case on pradhan and sachiv

Kushinagar News: ग्राम प्रधान, दो सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
case on pradhan and sachiv
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मेहदिया बुजुर्ग गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग ग्रामसभा में बिना कार्य कराए ही भुगतान कराने के आरोप में ग्राम प्रधान, दो सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य मामले में केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस ने मनरेगा के लोकपाल की तहरीर पर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटहेरवा थाने की पुलिस को तहरीर देकर मनरेगा के लोकपाल राकेश श्रीवास्तव ने बताया है कि तमकुही ब्लॉक के मेहंदिया बुजुर्ग निवासी धनंजय उपाध्याय ने ग्रामसभा में हुए कार्यों की जांच की मांग की थी। शिकायती पत्र के आधार पर हुई जांच में ग्राम प्रधान सरजू प्रसाद, तत्कालीन सचिव मिथिलेश्वर नाथ त्रिपाठी व सचिव सुनील सिंह और तकनीकी सहायक रवींद्रनाथ मिश्रा की तरफ से गांव के जिन बाबा के स्थान से संजय सिंह के खेत तक कार्य दिखाकर 60,631 रुपये और रामबड़ाई के खेत से रामनाथ के खेत तक मिट्टी कार्य के नाम पर 36 हजार रुपये निकालने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मनरेगा के लोकपाल ने इनकी तरफ से निकाले गए कुल धन का 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ राजकोष में जमा करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पटहेरवा थाने की पुलिस ने मनरेगा लोकपाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान, दोनों सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में प्रधान सहित आरोपी चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed