फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case on misleading posts on social media

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर केस

Fri, 07 Jun 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case on misleading posts on social media
पडरौना। लोकसभा चुनाव में मतगणना के दिन सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग करने का भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर किए जाने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने युवक को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि पांच जून को थाना कार्यालय परिसर में जनसुनवाई कर रहा था। तभी सरकारी मोबाइल के व्हाट्सएप पर नवीन अंसारी एडिटर इन चीफ शान ए कुशीनगर की ओर से एक लिंक प्रसारित किया गया। इसमें मतगणना के दिन उदित नारायण इंटर कॉलेज में बवाल होने पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग कर सपा समर्थकों को खदेड़ने का पोस्ट किया गया था। इसमें जो फोटो और वीडियो दिखाया गया था, वह दूसरे जनपद का था। नवीन अंसारी की इस पोस्ट से कुशीनगर पुलिस की छवि भूमिल करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed