{"_id":"5d76997e8ebc3e93af0f4208","slug":"case-on-beloved-and-husband-kushinagar-news-gkp3209568178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
प्रेमी को धोखे से बुलाकर गुप्तांग काटने वाली प्रेमिका और उसका पति गिरफ्तार
प्रेमिका, उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही/बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र में धोखे से प्रेमी को बुलाकर गुप्तांग काटने वाली प्रेमिका और उसके पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बरवापट्टी थाना क्षेत्र का 20 वर्षीय एक युवक अपने पड़ोस की ही एक युवती से तीन वर्ष पहले प्रेम करता था। युवती की शादी गांव के बगल के टोले पर हो जाने के बावजूद दोनों में प्रेम संबंध कायम रहा। युवक की मां की तरफ से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया था कि पिछले रविवार की रात आठ बजे प्रेमिका ने युवक को फोन कर अपने घर के बगल में स्थित गन्ने के खेत में बुलाया। काफी वक्त साथ गुजारने के बाद प्रेमिका ने धोखे से धारदार हथियार से प्रेमी का गुप्तांग काट दिया। खून से लथपथ युवक ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। युवक का इलाज पीजीआई में चल रहा था, जहां हालत में सुधार होने के बाद वह घर आ गया है। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर के आधार पर प्रेमिका, उसके पति सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।