{"_id":"67200704fa00d9fece000054","slug":"case-of-molesting-a-woman-sleeping-in-the-house-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125557-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में सो रही महिला से छेड़खानी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में सो रही महिला से छेड़खानी, केस
Tue, 29 Oct 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह शनिवार की रात घर में सो रही थी। उसके पति बाहर थे। रात करीब तीन बजे मोहन नामक व्यक्ति उसके कमरे में घुस गया और छेड़खानी करते हुए जोर-जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहन के खिलाफ छेड़खानी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती की मां ने केस दर्ज कराया है। तहरीर में बताया है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन करने के बाद वह तुर्कपट्टी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। खोजबीन के दौरान युवक से बातचीत हुई तो उससे युवती को घर पहुंचाने की बात कही गई, लेकिन युवक युवती को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर युवती की खोजबीन की जा रही है। संवाद
दो दिनों से महिला लापता
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लालाछपरा गांव के भटवलिया टोला निवासी ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी पत्नी सरिता देवी उम्र 45 वर्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा है। 26 अक्तूबर की रात वह घर से लापता हो गईं। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र घायल
उजारनाथ। क्षेत्र के करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर बरई रजवाहा नहर के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को मामूली चोट लगी थी। वह बाइक लेकर भाग निकला। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भेलया निवासी काशी शर्मा (50) और उनके पुत्र भरत शर्मा (22) सोमवार की शाम बाइक से उजारनाथ बाजार में गए थे। लौटते समय करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर बरई रजवाहा नहर के पास हादसा हो गया। संवाद