फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case of molestation against the young man who made the video, wife and mother accused of assault

Kushinagar News: वीडियो बनाने वाले युवक पर छेड़खानी का केस, पत्नी और मां पर मारपीट का आरोप

Tue, 17 Sep 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation against the young man who made the video, wife and mother accused of assault
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा के टोला नोनियापट्टी में जमीन विवाद की सूचना पर आई पुलिस का वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ गया। दूसरे पक्ष की महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी, उसकी पत्नी व मां पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोइलसवा के टोला नोनियापट्टी निवासी रेखा देवी ने रविवार को पुलिस को सूचना दी थी कि जमीन के विवाद में उनके पटीदार राम सिंह चौहान से कहासुनी हो रही है। गांव आई पुलिस वीडियो बना रहे राम सिंह चौहान को देखते ही भड़क गई। पुलिस कर्मियों ने उसकी पत्नी व मां से मोबाइल छीन लिया। शाम करीब पांच बजे राम सिंह चौहान पत्नी और मां का इलाज कराने सीएचसी जा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अस्पताल के समीप पुलिस ने राम सिंह व उनके 10 वर्षीय बेटे को गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी को भी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन मौजूद लोगों के विरोध और महिला कांस्टेबल न होने से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। लोगों के विरोध को देख पुलिस ने आरोपी को चोर बताया। इसके बाद उग्र भीड़ शांत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की देर रात पुलिस ने रेखा देवी की तहरीर पर वीडियो बना रहे राम सिंह चौहान पर छेड़खानी व उनकी पत्नी तथा मां पर मारपीट का केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इंस्पेक्टर चौराखास चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व दो महिलाओं पर मारपीट का केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed