{"_id":"648616c7ab4ce96e810ab754","slug":"case-of-kidnapping-on-youth-kushinagar-news-c-7-1-203240-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर अपहरण का केस दर्ज
Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल के गला काटने के प्रयास का मामला
पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में चल रहा है दोनों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। लोगों की भीड़ के सामने प्रेमी युगल के गला काटने के प्रयास मामले में शनिवार की रात को पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाटा कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी का अपने ही गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को दोनों लापता हो गए थे। शनिवार की सुबह दोनों फिर गांव में देखे गए। गांव के लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास कि इसी दौरान दोनों साथ लाए ब्लेड से अपना-अपना गला काटने लगे। लोगों ने पकड़ कर दोनों को हाटा सीएचसी पहुंचवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी होने पर शाम के समय सीओ कुंदन सिंह सहित पुलिस टीम ने गांव में पहुंच कर मामले के बारे में लोगों से जानकारी ली। देर रात पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाज के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।