फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case of Dowry Harassment Registered Against Four, Including Husband

Kushinagar News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Case of Dowry Harassment Registered Against Four, Including Husband
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक की सरिता देवी ने पति, सास, भसुर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर में सरिता देवी ने बताया है कि उनकी शादी देवरिया जिले के ग्राम जिरासो थाना भटनी निवासी दिलीप कुमार से करीब एक वर्ष पहले हुई। ससुराल जाने पर पति दिलीप कुमार सास प्रभावती, भसुर बबलू कुमार व देवर सुधांशु पांच लाख रुपये दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर बीते में उन्हें घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही। संवाद
विज्ञापन

पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

जौरा बाजार। चौरा खास पुलिस ने शुक्रवार की रात पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। चौरा खास थाना प्रभारी दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि वे एसआई सुरेंद्र यादव हमराहियों के साथ शुक्रवार रात गश्त पर थे। रात करीब 10 बजे सुमही बुजुर्ग पावर हाउस के पास संदिग्ध मिले 21 वर्षीय मुकेश गोड पुत्र बालगंगाधर गोड निवासी सुमही बुजुर्ग थाना चौरा खाक को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। संवाद
विज्ञापन

पाॅक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार

तुर्कपट्टी। जिले में वांछित के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को पाॅक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी प्रियांशु यादव निवासी लाला गुरवलिया, थाना तुर्कपट्टी को दबोचा है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed