फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case of culpable homicide registered against JE of Electricity Corporation

Kushinagar News: बिजली निगम के जेई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Wed, 22 May 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against JE of Electricity Corporation
रामकोला। थाना क्षेत्र के भोदसी निवासी विशाल कुशवाहा संविदा विद्युत कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर रामकोला उपकेंद्र के जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मृतक विशाल कुशवाहा के पिता ध्रुव कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विशाल कुशवाहा रामकोला विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन पद पर तैनात था। बीते 20 मई को शड डाउन लेकर जेई रामकोला के कहने पर सपहा हुडवा गांव के पास पोल पर चढ़कर लाइन में आई खराबी ठीक कर रहा था। उसी दौरान बिजली के तार में विद्युत प्रभावित हो गया, जिसके चपेट में आकर विशाल गंभीर रूप से झुलस कर गिर गया। मौजूद कर्मी उसे रामकोला सीएससी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर रामकोला विद्युत निगम के जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed