फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case of code of conduct on 300 with swami prasad maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य और इलियास अंसारी सहित 300 अज्ञात पर केस

Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
case of code of conduct on 300 with  swami prasad maurya
स्वामी प्रसाद मौर्य और इलियास अंसारी सहित 300 अज्ञात पर केस
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन में केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य और बसपा के मोहम्मद इलियास अंसारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में किया गया है।

शनिवार को दोपहर करीब एक बजे प्रेक्षक बी. रमेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भ्रमण कर रहे थे। तभी सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य को भीड़ के साथ काफिला लेकर जाते देेखकर उन्होंने उनके खिलाफ पटहेरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनके निर्देश पर उड़न दस्ता प्रभारी ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर पटहेरवा थाने की पुलिस ने प्रत्याशी सहित 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उड़न दस्ता टीम के सदस्य एसआई मंगेश मिश्र ने बताया कि प्रत्याशी सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी तरह बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इलियास अंसारी सहित 250 लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed