{"_id":"6206a0b22c00ba715d03ac7c","slug":"case-of-code-of-conduct-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp4266399157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना में भाजपा, कांग्रेस और निर्दल उम्मीदवार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना में भाजपा, कांग्रेस और निर्दल उम्मीदवार पर केस
विज्ञापन

पडरौना। सदर विधानसभा क्षेत्र के तीन उम्मीदवारों पर पडरौना कोतवाली की पुलिस ने देर रात आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दल उम्मीदवार शामिल हैं।
पडरौना के कोतवाल निर्भय सिंह ने पडरौना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जहीरुद्दीन और निर्दल उम्मीदवार अंशुमान बंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर आवश्यकता से अधिक भीड़ के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। इसलिए इनके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद