{"_id":"66f20c2234b94109cd0b1844","slug":"case-of-attempt-to-rape-on-court-orders-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123611-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की कोशिश का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की कोशिश का केस
Tue, 24 Sep 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। महिला से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से 27 जुलाई की रात आरोपी घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर फरार हो गए। घटना की रात घर में महिला अकेली थी। दूसरे दिन महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि खड्डा पुलिस कार्रवाई के बजाए सुलह के लिए दबाव बनाने लगी। पीड़ित महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।