{"_id":"642dcd8500ebb897bc086db6","slug":"case-filed-for-wood-theft-kushinagar-news-c-7-1-113553-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्राम प्रधान के खिलाफ लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्राम प्रधान के खिलाफ लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज
Thu, 06 Apr 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर लकड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज
-पडरौना ब्लाक के शुक्लपट्टी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। स्थानीय थानाक्षेत्र के गांव शुक्लपट्टी के ग्राम प्रधान पर अवैध तरीके से ग्रामसभा की भूमि पर लगे पेड़ को कटवा कर लकड़ी गायब कर देने का आरोप लगा है। वन दरोगा के तहरीर पर पुलिस प्रधान के खिलाफ लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। पडरौना ब्लाक के शुक्लपट्टी के ग्राम पंचायत के कुछ लोगों ने बीते 19 फरवरी को वन विभाग को सूचना दी थी। ग्रामसभा की जमीन पर एक जामुन का विशाल पेड़ हैं, जिसे ग्राम प्रधान बगैर कानूनी प्रक्रिया पूरा किए ही अवैध तरीके से कटवा दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर जब वन विभाग की टीम गांव में पहुंची तो मौके पर जड़ से कटा हुआ जामुन का पेड़ मिला।
वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर बगल में ही बन रही पानी टंकी के जेई सुलेमान अंसारी पुत्र मन्नान अंसारी निवासी फाजिलनगर को सुपुर्द कर दिया। इसी बीच सुलेमान अंसारी तीन दिन के लिए किसी दूसरी जगह पानी टंकी का निर्माण देखने चले गए। जब सुलेमान वापस आए तो लकड़ी गायब हो गई थी। इसकी जानकारी सुलेमान ने वन विभाग को दी। इस पर वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने मामले की जांच की। सच्चाई मिलने पर प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान राजकिशोर राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।