फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against woman for conversion, network under surveillance

Kushinagar News: धर्मांतरण के मामले में महिला पर केस, नेटवर्क पर नजर

Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against woman for conversion, network under surveillance
कुशीनगर/दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखंडवा गांव में रविवार को ईसाई मशीनरी द्वारा धर्मांतरण कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और देर रात को प्रार्थना सभा का आयोजन कराने वाली महिला पर केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पहल के बाद हुई। दुदही इलाके में मशीनरी का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला है, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म से जोड़ने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। सात माह पूर्व भी इसी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। इसमें आरोपी महिला के पति पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बजरंगदल के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद दोनों मामले में भंडाफोड़ हुआ, लेकिन इसकी भनक जांच एजेंसियों को नहीं लग रही है। लोहरपट्टी निवासी, बजरंग दल कार्यकर्ता सचिन कुशवाहा की ओर से पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सरोज पत्नी हेमराज निवासी बतरौली धुरखंडवा इमिलिया टोला अपने गांव में टेंट लगाकर आर्थिक रूप से कमजोर गरीब तपके की महिलाओं व पुरूषों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

इनका नेटवर्क गांवों में फैला है। हिंदू महिला-पुरूषों को भ्रम में डालकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। पुलिस ने सरोज देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला का पति हेमराज 25 दिसंबर 2024 को अपने गांव में टेंट लगाकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। इस मामले में संजय शर्मा निवासी नगर पंचायत दुदही के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दंपती विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर बस्तियों में रहने वाले लोगों को आर्थिक लालच देने के अलावा उनको गुमराह कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहे हैं। पूर्व में भी आरोपियों की शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर 2024 को शाहपुर खलवा पट्टी में मध्य रात में पादरी द्वारा लोगों को बहला फुसलाकर झाड़-फूंककर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर प्रमुख बबलू सनातनी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी ईसाई धर्म में शामिल कराने को लेकर बढ़ी सक्रियता कम नहीं दिख रही है। हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि गोपनीय जांच एजेंसियों को धर्मांतरण की जानकारी क्यों नहीं हो रही है, यह एक बड़ा सवाल है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed