फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against the operator of the hospital

अस्पताल के संचालक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the operator of the hospital
अस्पताल के संचालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सील तोड़कर अस्पताल व पैरामेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट का संचालन करने का आरोप
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा स्थित सील किए गए अस्पताल व पैरा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के संचालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ है। संचालक पर अस्पताल का सील तोड़कर संचालन करने का आरोप है।
बताया जा रहा है मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर 17 मई को इस तिराहे पर संचालित केयर हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट की जांच हुई थी। इस अस्पताल के संचालक, पंजीकृत डॉक्टर, स्टॉफ नर्स आदि सभी अनुपस्थित थे। इस अस्पताल का पंजीकरण तथा अग्निशमन प्रमाण पत्र की समय सीमा समाप्त होने, अस्पताल में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था न होने और ऑपरेशन थियेटर भी मानक के अनुसार न होना सहित विभिन्न कमियां मिलने पर इसे सील कर दिया था। एमओआईसी का आरोप है कि अस्पताल के व्यवस्थापक सील तोड़कर बुधवार को अस्पताल का संचालन करने लगे। इसलिए उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंतोष कुमार की तहरीर के आधार पर नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि एमओआईसी की तहरीर पर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed