फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against father, son and mother for kidnapping a teenager

Kushinagar News: किशोरी को अगवा करने के आरोप में पिता, पुत्र व मां पर केस

Tue, 03 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against father, son and mother for kidnapping a teenager
उजारनाथ/पटहेरवा। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सेवरही थाना क्षेत्र के गांव निवासी पिता, पुत्र व उसकी मां पर अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक भोलू बैठा 20 मई की सुबह बहला-फुसला कर ले गया। महिला का आरोप है इसमें आरोपी के माता और पिता ने भी सहयोग किया है। बेटी के साथ अनहोनी की आशंका से परेशान महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पटहेरवा पुलिस महिला की तहरीर पर रविवार की शाम आरोपी भोलू बैठा, वीरेंद्र बैठा और सीमा देवी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed