फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against ex-boyfriend accused of stabbing married woman

Kushinagar News: विवाहिता को चाकू मारने के आरोपी पूर्व प्रेमी पर केस

Fri, 26 Sep 2025 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 03:08 AM IST
सार

कसया के एक मोहल्ले में पूर्व प्रेमी कन्हैया कुमार तिवारी ने विवाहिता पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case filed against ex-boyfriend accused of stabbing married woman

विस्तार

कसया। नगर के एक मोहल्ले में विवाहिता पर उसके पूर्व प्रेमी ने मंगलवार को चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद अपने भी हाथ का नस काट लिया था। मामले में कसया पुलिस ने विवाहिता के ससुर के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में एक विवाहिता को अपने घर में काम करने दौरान अमया थाना कटया जिला गोपालगंज बिहार निवासी कन्हैया कुमार तिवारी (35) वहां पहुंचा और काफी समय से फोन पर बातचीत नहीं करने को लेकर नाराजगी जताने लगा। इसी बात को लेकर प्रेमी युवक ने महिला से विवाद कर लिया। इसी दौरान युवक ने अचानक चाकू से विवाहिता पर हमला कर दिया। जिससे उसका दोनों हाथ लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ महिला किसी तरह भागकर घर से बाहर निकली और दौड़ते हुए हाइवे स्थित पुलिस चौकी पहुंची, जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी कसया ले गई।
विज्ञापन

उधर, प्रेमी युवक ने महिला को घर से पुलिस के पास जाते देख खुद को भी चाकू से अपने हाथ का नस काट लिया। इससे युवक के हाथ से खून टपकने लगा। घायल महिला को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। थोड़ी ही देर में पुलिस घटना स्थल से कुछ दूर प्रेमी को भी घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। युवक को घायल देख पुलिस उसे भी कसया सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने घायल युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। मामले में विवाहिता के ससुर के तहरीर पर युवक के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को युवक मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को डिस्चार्ज होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed