{"_id":"628538894953344b631f7cf3","slug":"case-filed-against-12-people-including-village-head-kushinagar-news-gkp43733105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पटहेरवा(कुशीनगर)। देवरिया जिले के बघौचघाट थानाक्षेत्र के एक गांव से सोमवार रात तरयासुजान थानाक्षेत्र की तरफ जा रहे बरातियों की पिटाई के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम यह कार्रवाई की। पुलिस ने यह मुकदमा हत्या के प्रयास, गोलबंद होकर हमला करने, मारपीट सहित अन्य धाराओं में दर्ज है।
देवरिया जनपद के बघौचघाट थानाक्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन निवासी रामव्यास यादव ने मंगलवार को पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र की बरात सोमवार रात तरयासुजान थानाक्षेत्र के लिए जा रही थी। बरात की गाड़ियां पटहेरवा थानाक्षेत्र के कस्तूरवा गांव के पोखरे के पास पहुंची थीं कि गांव के प्रधान सहित करीब 12 लोगों ने धूल उड़ने का आरोप लगाते हुए गाड़ियों को रोक लिया। बराती कुछ समझ पाते, ये लोग गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई बरातियों को हल्की चोटें भी लगीं। इस दौरान उन लोगों ने दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। बाद में किसी तरह हमलावरों से जान बचाकर घायलों को फाजिलनगर सीएचसी में इलाज कराने के बाद बरात गंतव्य तक पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पटहेरवा पुलिस ने बुधवार शाम ग्राम प्रधान कस्तूरबा मनोज प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, दीपू, सुग्रीव, मुन्ना, विकास सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, गोलबंद होकर मारपीट करने आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि छह नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार की शाम हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।