{"_id":"66e3414c74bb9339fc03b004","slug":"case-against-the-young-man-who-did-recce-of-kidnapping-of-businessmans-son-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123046-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कारोबारी पुत्र के अपहरण की रेकी करने वाले युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कारोबारी पुत्र के अपहरण की रेकी करने वाले युवक पर केस
विज्ञापन
-दुदही के एक कारोबारी पुत्र के अपहरण के लिए रेकी कर रहा था युवक, परिजनों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। दुदही नगर पंचायत के एक कारोबारी के पुत्र का अपहरण करने के लिए एक युवक पडरौना के स्कूल तक रेकी कर रहा था। कई दिनों तक रेकी करने के बाद बुधवार को बस चालक की ओर से पहचान कराने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
नगर पंचायत दुदही के कारोबारी भरत कुमार रौनियार का पुत्र अनुराग रौनियार पडरौना के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। वह रोजाना पढ़ने के लिए बस से विद्यालय आता-जाता है। मंगलवार को दुदही के एक कारोबारी के यहां किराये पर कमरा लेकर बिहार के अररिया के भितहां प्रखंड के बिनही में तैनात एक राजस्व कर्मी मोहतिज रजा के रिश्तेदार साहिल रहमान ने अपने रिश्तेदार के चार पहिया वाहन से स्कूल में जाकर अनुराग को खबर भेजवाया कि उसके पापा उसे बुला रहे हैं।
स्कूल का कर्मी अनुराग को बाहर लेकर आया तो उसने साहिल रहमान को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जब छात्र बस से स्कूल के लिए चला तो बस का पीछा करते हुए युवक दुदही तक आया। घर जाकर छात्र ने परिजनों से सारी बात बताई। अगले दिन बुधवार को स्कूल जाने से उसने मना कर दिया। इसके बाद अनुराग के पिता भरत से बस चालक ने पूरी बात बताई। रेलवे स्टेशन चौराहे पर बस चालक ने युवक साहिल रहमान को पहचान लिया और इसकी सूचना परिजनों को दे दी। इसके बाद वहां पहुंचे परिजनों ने युवक को धरदबोचा और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में छात्र अनुराग के पिता भरत रौनियार की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।