{"_id":"614cb8158ebc3e02d4057e8f","slug":"case-against-six-people-for-robbery-murderous-attack-kushinagar-news-gkp4103320149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह लोगों पर लूट, जानलेवा हमले के आरोप में केस
न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव की एक महिला के प्रकीर्ण वाद से संबंधित मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा छह व्यक्तियों पर लूट और प्राणघातक हमला करने के आरोप में हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस गांव की मंजू देवी की तरफ से न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दाखिल किया गया था। उनका आरोप था कि उनके गांव के महंत सिंह, सेवंती देवी, मनीष, बलिराम, राहुल और धर्मेंद्र श्रीवास्तव पिछले वर्ष एक अक्तूबर को घर में घुस गए तथा गाली देते हुए मारने पीटने लगे। इसी दौरान सेवंती ने उसके कान का झुमका व मंगलसूत्र छीन लिया। उसके बाद उन लोगों ने लोह के रॉड से प्रहार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गईं। उनकी आवाज सुनकर बचाने गए रोहित और अनुज को भी मारपीट कर घायल कर दिया तथा घर में भी लूटपाट की। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दी, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर जांच का आदेश दिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह का कहना है कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।