{"_id":"67758a742a249a165e0786c5","slug":"case-against-four-for-taking-loan-on-fake-documents-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129470-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फर्जी दस्तावेज पर लोन लेने में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फर्जी दस्तावेज पर लोन लेने में चार पर केस
Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। जमीन के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर बैंक से ऋण लेने वाले चार लोगों पर पटहेरवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीलिंग की जमीन पर पट्टा कराने के बाद इस आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण लिया गया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव निवासी परवेज अख्तर का आरोप है कि भूमि आराजी नं. 413 क्षेत्रफल चार एकड़ 40 डिस्मिल को उनके पूर्वज जमीदारी उन्मूलन के पूर्व खरीदा था। इसमें राजस्व कर्मियों व उनके गांव के अमीरुल हसन, पैगाम, शमीम व आनंद ने साजिश कर उक्त भूमि को सीलिंग की भूमि दिखाकर आपस में उस भूमि को पट्टा करा लिया। इसमें एसडीएम न्यायालय ने वाद निरस्त कर दिया, लेकिन आरोपियों ने उसी कूटरचित दस्तावेज के आधार पर सेंट्रल बैंक पिपरा कनक से उक्त भूमि को बंधक रखकर कर ऋण ले लिया। कोर्ट ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर पटहेरवा पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर इस मामले में विवेचना की जा रही है।